स्कूल में छा गयी सौम्या

    दरभंगा। पढ़ाई- लिखाई में शुरू से ही अव्वल रही कक्षा चार की छात्रा सौम्या पूरे विद्यालय में छा गयी। मौका था निबन्ध प्रतियोगिता का। सभी उसकी प्रस्तुतिकरण की सराहना कर रहे थे। मॉडर्न एजुकेशन इन इंडिया विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में पूरे स्कूल में सौम्या द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता पूर्व दो चरणों की प्रक्रिया को पर कर वह प्रतिभागी के रूप में चुनी गई थी। इसके पहले भी सौम्या अपने पसंदीदा क्षेत्र पेंटिंग व लेखन में अव्वल रही है और पुरस्कृत भी हो चुकी है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *