दरभंगा। जिला के अलीनगर थाना क्षेत्र के पिरहौली गॉव में इंद्रजीत साह व सरिता कुमारी की प्रेम कहानी क्षेत्र में चर्चित हो गया है। ज्ञात हो कि मुनेश्वर साह के पुत्र इंद्रजीत साह की प्रेम कहानी सुपौल जिला के मरौना थाना क्षेत्र के वालेश्वर चौपाल की पुत्री सरिता कुमारी से पिछले एक वर्ष पूर्व दरभंगा जिला के अलीनगर थाना क्षेत्र के धमसाईंन गॉव जिला से शादी की नीयत से अपने घर पिरहौली लेकर आया। जिसको लेकर इंद्रजीत की माँ बेहद नाराज हुई व अपने पुत्र को भी सरिता से दूर रहने कीमें एक विवाह समारोह के दरम्यान हुई। दोनो का मिलना जुलना प्रारम्भ हुआ तो वहीं दुर्गापूजा के दौरान इंद्रजीत साह सरिता कुमारी को सुपौल हिदायत दी। उसके बाद इंद्रजीत साह सरिता कुमारी को पहचानने तक से इंकार कर दिया। रात होने लगी इंद्रजीत साह मौके से फरार हो गया। इंद्रजीत की माँ उसे घर मे प्रवेश करने नही दिया तो सरिता कुमारी व गॉव के कुछ लोगों ने स्थिति को देखते हुए अलीनगर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को इस प्रेम कहानी की जानकारी दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी पिरहौली पहुंचकर लड़की को तत्काल सुरक्षित स्थान पहुंचाया। लेकिन लड़की एक जिद पकड़ बैठी रही “जाऊंगी तो उसी घर बहु बन कर ” “नही तो मेरी लाश भी निकलेगी तो उसी घर से ” । सप्ताह बीत जाने के बाद लड़की जिद पर अड़ी रही । अन्तः सरिता कुमारी को मिला न्याय ।
सरिता कुमारी के जिद के आगे झुके इंद्रजीत के परिजन ।
इंद्रजीत कुमार के परिजनों ने सरिता कुमारी को बहु के रूप में अलीनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी की मौजूदगी में स्वीकार किया। मजे की बात रही कि थाना परिसर में बारातियों की संख्या सैकड़ो में रही। पूरे रश्मों रिवाज के साथ हुई शादी में गीत के साथ साथ मंत्र पढ़ाने के लिए पुरोहित की भी व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर लड़का पक्ष से लड़का के माता पिता के अलावा पंचायत के मुखिया मनेसुर्रह्मान सरपंच लाल मोहम्मद , कुमर चौपाल के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि इंद्रजीत कुमार साह दो भाइयों में सबसे बड़ा है ।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


