बिरौल। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर को दरभंगा प्रमंडल के चार लोकसभा क्षेत्रों दरभंगा , मधुबनी, झंझारपुर एवं समस्तीपुर के क्षेत्रीय प्रभारी बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी बिरौल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस निर्णय हेतु प्रदेश सह राष्ट्रीय नेतृत्व को भाजपाइयों ने साधुवाद दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव चौधरी ने कहा श्री ठाकुर को दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रभारी बनाए जाने से पार्टी संगठन धरातल पर मजबूत होगी पार्टी में श्री ठाकुर के दायित्व वृद्धि होना यह बात सिद्ध करता है कि भारतीय जनता पार्टी निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देती है । इस खुशी में जिला कार्यसमिति सदस्य सीताराम झा, वचन देव साहनी, निर्मल राय , प्रेमचंद मंडल, घनश्याम कुमार , राजेश मिश्र, कौशलेंद्र आचार्य, बालकृष्ण आचार्य , प्रफुल्लचंद्र राय , रंजीत झा रमाकांत शाह ,श्याम सुंदर चौधरी सत्यनारायण यादव, पंकज सिंह उमेश झा,अशोक झा, हरिशंकर झा कृष्णानंद सिंह शंकर सदा, जीवछ सदा , प्रेमचंद्र पौद्दार, सतनारायण लालदास , अभिलाष चौधरी विनोद चौधरी, श्रवण नायक मोहन पासवान ,सोहन चौधरी ,अजय प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह होरील पासवान पंकज झा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


