मुजफ्फरपुर| मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला का पर्स झपट कर अपराधी चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए। पर्स में दो लाख रुपए के अधिक के गहने अन्य सामान थे। ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर चंदवारा के संजय कुमार ने इस बावत रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह परिवार समेत ट्रेन के एस-1 कोच में सफर कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे बरौनी से पहले ट्रेन की स्पीड थोड़ी धीमी हो गई। उस समय सभी यात्री नींद में थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन में चढ़ा आैर उसकी पत्नी रत्ना देवी का पर्स झपट कर चलती ट्रेन से कूद गया। पर्स में दो लाख से अधिक के सोने-चांदी के गहने, 3 मोबाइल अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स थे। मामले में रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


