स्टेशन बना नशेड़ियों जुआरियों का अड्डा

    सिटी रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर
    शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित रामदयालु नगर स्टेशन नशेड़ियों जुआरियों का अड्डा बन गया है। दिन हो या रात, स्टेशन पर किसी भी समय असामाजिक तत्व गांजा पीते और जुआ खेलते मिल जाते हैं। कई बार नशेड़ियों-जुआरियों के साथ यात्रियों की झड़प भी हो चुकी है। इनके कारण महिला यात्री तो और भी भयभीत रहती हैं। हाजीपुर जाने वाले दैनिक यात्री रामसागर मिश्रा, कुंदन सिंह, ललन ठाकुर, लालबाबू प्रसाद ने बताया कि शराब गांजा के नशे में असामाजिक तत्व यात्रियों के साथ अभद्रता पर भी उतर आते हैं। लेकिन, डर से यात्री पुलिस प्रशासन से इसकी शिकायत नहीं कर पाते हैं। रेल पुलिस भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है, जिस कारण इनके हौसले बढ़े हुए हैं।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *