नौकरी से निकालने का बदला लेने को किया था अपहरण

    गिरफ्तारी के निर्देश, नहीं मिलने पर संपत्ति जब्त होगी
    क्राइम रिपोर्टर|मुजफ्फरपुर:अहियापुरथाना के चकमुहब्बत गांव के रिटायर्ड सैनिक की पत्नी अर्चना के अपहरण कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा कर अपहर्ता की पहचान कर ली है। जांच में पुलिस के सामने नौकरी से निकाले जाने के बाद बदले की भावना से ग्रसित कर्मचारी बेगूसराय के अनंत कुमार का अपहरण में हाथ होने की बात सामने आई। केस के पर्यवेक्षण के बाद सिटी एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने अनंत की गिरफ्तारी को लेकर आदेश दिए हैं। आइआे को अनंत की गिरफ्तार नहीं होने पर उसके घर की कुर्की-जब्ती के निर्देश भी दिए गए हैं।



    यह है मामला
    रिटायर्डसैनिक बैधनाथ पासवान की पत्नी अर्चना 31 अगस्त को जीरोमाइल से कपड़ा खरीदने निकली थी, जो घर नहीं लौटी। इस दौरान बैधनाथ साली का इलाज कराने के लिए पटना गए थे। लौटने पर पत्नी के नहीं होने पर 6 सितंबर को उन्होंने अहियापुर थाने में अनंत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अर्चना के भाई की गैस एजेंसी है। वहां बेगूसराय का अनंत ठाकुर काम करता था, लेकिन धोखाधड़ी में लिप्त मिलने पर उसे निकाल दिया गया था। इसी का बदला लेने के लिए अनंत ने यह साजिश रची। अनंत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस न्यायालय से वारंट लेने में जुट गई है।

    Read more news
    डूडा की तीन याेजनाएं लंबित पूरा कराने के लिए निर्देश| http://bit.ly/2fgusnD
    डीपी बॉक्स में आग लगने के कारण मालीघाट में रही अफरा-तफरी| http://bit.ly/2jSiHZI
    बेला उमा नगर में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली| http://bit.ly/2jSlZfA
    हावड़ा-नौतनवा के बीच रेलवे चलाएगा जनसाधारण एक्सप्रेस| http://bit.ly/2xn4WaO
    एसकेएमसीएच से बाइक सवारों ने युवती का किया अपहरण http://bit.ly/2jPZ3NO

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *