पटना के निशांत दयाल ने बनाया खास प्लेटफॉर्म; जहां गावस्कर, हरभजन और हेडन खोलेंगे ड्रेसिंग रूम के अनसुने राज

Midwicket Stories: आज पूरी दुनिया बिहार के युवाओं के हुनर ​​का लोहा मानती है। अपनी प्रतिभा के दम पर वे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में मूल रूप से पटना के रहने वाले युवा उद्यमी निशांत दयाल और उनके सह-संस्थापक जया प्रसाद ने मिलकर एक बेहद अनोखा प्लेटफॉर्म तैयार किया है। तीन साल की कड़ी मेहनत और अनगिनत चर्चाओं के बाद, उन्होंने मिडविकेट स्टोरीज लॉन्च किया है, जो अपनी तरह का पहला वैश्विक क्रिकेट कहानी कहने वाला प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म का भव्य और आधिकारिक लॉन्च हाल ही में मुंबई के ITC मराठा होटल में हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियां और जानी-मानी शख्सियतें मौजूद थीं, जिन्होंने बिहार के इस सपूत की सोच और विजन की जमकर तारीफ की।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *