सिकंदरपुर इलाके में उत्पाद विभाग का छापा, दो गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर:सिकंदरपुरओपी के प्रभात जर्दा गली के एक घर में मंगलवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु के नेतृत्व में इस कार्रवाई में राजीव उर्फ कलुआ के घर से रॉयल स्टैग की 12 सिग्नेचर ब्रांड की 3 विदेशी बोतल बरामद की गईं। वहीं, एक जार में छिपा कर रखे गए 100 से अधिक शराब की खाली बोतल भी बरामद की गई हैं। इस दौरान तस्कर राजीव उर्फ कलुआ फरार हो गया। राजा कुमार को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।



    जबकि, मनीष कुमार टीम को देखकर छत से कूद गया। उसे जख्मी हालत में उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में लेकर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। राजीव की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग सिकंदरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।
    गिरफ्तार राजा ने पूछताछ में कई तस्कर ग्राहकों के नाम बताएं हैं। उत्पाद विभाग सभी के विरुद्ध कार्रवाई में जुटी है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी में घर के अंदर का माहौल बियर बार की तरह था। टेबल कुर्सी लगाई गईं थीं। इससे प्रतीत होता है कि घर में शराब पीने-पिलाने का काम हो रहा था। छापेमारी में उत्पाद निरीक्षक सौरभ कुमार, दारोगा रश्मि आनंद शामिल थे।

    Read more news
    डूडा की तीन याेजनाएं लंबित पूरा कराने के लिए निर्देश| http://bit.ly/2fgusnD
    डीपी बॉक्स में आग लगने के कारण मालीघाट में रही अफरा-तफरी| http://bit.ly/2jSiHZI
    बेला उमा नगर में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली| http://bit.ly/2jSlZfA
    हावड़ा-नौतनवा के बीच रेलवे चलाएगा जनसाधारण एक्सप्रेस| http://bit.ly/2xn4WaO
    एसकेएमसीएच से बाइक सवारों ने युवती का किया अपहरण http://bit.ly/2jPZ3NO

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *