देवी मंदिर में नवरात्र में दूर-दूर से आते श्रद्धालु|

    मुजफ्फरपुर | शहरके क्लब रोड स्थित राज राजेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र में तांत्रिक विधि से पूजा की जाती है। नौ दिनों तक रात्रि में निशा पूजा होती है। मंदिर के स्थापना काल 3 जून 1942 से हर साल यहां वैष्णवी पूजा होती है। पहले दिन से ही श्रद्धालु पूजा के लिए उमड़ पड़ते हैं। वहीं, सैकड़ों श्रद्धालु देवी का पाठ करते हैं। सप्तमी, अष्टमी नवमी को खोंइछा भरने के लिए महिला भक्तों की दूर-दूर तक लंबी कतार लग जाती है तो चार दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाता है। देवी माता का भव्य शृंगार किया जाता है। नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पट बंद करने का समय रात 11 बजे कर दिया गया है। मंदिर के पुजारी पं. डॉ. धर्मेंद्र तिवारी पं. अमित तिवारी ने बताया कि यहां आनेवाले भक्त-श्रद्धालुओं की सभी मन्नतें पूरी होती है|




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *