37 लाख के काम के लिए मांगी रिश्वत, 1 लाख लेते ही क्लर्क गिरफ्तार; निगरानी ने रंगे हाथों दबोचा

Bihar News: बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SVU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई में गुरुवार को एक और बड़ी सफलता हासिल की है। समस्तीपुर जिले में कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल के एक क्लर्क को एरियर और पेंशन के पैसे रिलीज करने के लिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनुमंडल चौक के पास मुख्य सड़क पर हुई। आरोपी क्लर्क को ब्यूरो की छापेमारी टीम ने ठीक उसी समय दबोच लिया, जब उसने एक लाख रुपये की रिश्वत ली। इस साल भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्यूरो का यह 50वां बड़ा ऑपरेशन है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *