निगम बच्चों को बताएगा गीले कचरे से खाद बनाने की विधि|

    मुजफ्फरपुर | नगरनिगम प्रशासन की ओर से स्वच्छता जागरूकता को लेकर स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट, नगर निगम इंडियन टोबैको कंपनी (आईटीसी) की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी ग।ई है सीएसई आईटीसी के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर डिप्टी मेयर से बात की है। खास कर घर से निकलने वाले गीला कचरा से घर के कैंपस और फूलों के गमले में कैसे खाद तैयार किया जाए, इसको लेकर स्कूलों में वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा ताकि बच्चे इस विधि को जान सके। वर्कशॉप में आईटीसी के एक्सपर्ट इसकी जानकारी देंगे।
    मोतीझील फ्लाई ओवर पर निगम की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छतासर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर निगम प्रशासन की ओर से मोतीझील फ्लाई ओवर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुल के ऊपर गंदगी उग आए जंगल-झाड़ की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता अभियान में सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा, पार्षद संतोष महाराज, पार्षद संजय केजरीवाल, पूर्व पार्षद त्रिभुवन राय ने भी भाग लिया।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *