युवती से सरेआम छेड़खानी तेजाब फेंकने की भी धमकी,आरोपी गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर :शहर के कावेरी गैस गोदाम के समीप एक शोहदे ने युवती से सोमवार को सरेआम छेड़खानी की। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। मौके पर लोग जुटे तो वह भाग निकला। लेकिन, शिकायत पर मिठनपुरा थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




    युवती के 60 वर्षीय पिता ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक के डर से बेटी का जीना मुहाल हो गया था। उसने 6 माह से परेशान कर रखा था। फोन कर परेशान करता था। मना करने पर हत्या की धमकी देता रहा है। उसके डर से बेटी का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। वह घुट-घुटकर जी रही थी। घर में भी छिपकर रहना पड़ रहा था। नगर डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि आईफोन मोबाइल समेत गिरफ्तार युवक की बाइक भी जब्त की गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *