चाकू दिखाकर कोचिंग की छात्राओं से छेड़छाड़

    सरायरंजन:मुसरीघरारीथाना क्षेत्र के बी.एलौथ समीप गुरुवार की सुबह मनचलों ने कोचिंग जाने वाली तीन छात्राओं से चाकू के बल पर छेड़छाड़ का प्रयास किया। छात्राओं के शोर मचाने पर सभी मनचले फरार हो गए। इसकी सूचना पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाने को दे दी है।




    जानकारी के अनुसार बी.एलौथ की तीन नाबालिग छात्राएं सुबह घर से मुसरीघरारी स्थित कोचिंग में पढ़ने जा रही थी। इस बीच रास्ते में मनचलों ने छात्राओं के साथ चाकू के बल पर छेड़छाड़ करने लगे। पीड़ित छात्राओं ने मनचलों की हरकत को देख शोर मचाने लगी। छात्राओं के शोर मचाने पर घटना स्थल पर कई ग्रामीण और व्यवसायी जुट गए। लोगों को जुटते देख सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में पीड़िता समेत उसके परिजनों ने घटना की जानकारी मुसरीघरारी पुलिस को दी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *