समस्तीपुर|एसपी दीपकरंजन ने विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए शिवाजीनगर ओपी प्रभारी बृज किशोर सिंह को उजियारपुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया है, जबकि नगर थाने के दारोगा प्रेम कुमार भारती काे शिवाजीनगर ओपी प्रभारी बनाया है। वहीं दलसिंहसराय थाने के दारोगा सरोज कुमार को बिथान थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया है। एसपी दीपक रंजन ने बताया कि गत सप्ताह एनएच पर अपराध रोकने में असफल उजियारपुर के पूर्व थानाध्यक्ष खुशबुद्दीन को निलंबित कर दिया गया था। वहीं बिना छुट्टी दरभंगा जाने वाले बिथान के थानाध्यक्ष पवन कुमार काे भी निलंबित किया गया था। जिन्हें मुख्यालय के डीआईयू टीम में शामिल किया गया है। उधर, एसपी द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही कार्रवाई से पुलिस पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


