कार्य में लापरवाही पर दो राजस्व कर्मी निलंबित

    दरभंगा | बाढ़के दौरान कार्य में लापरवाही को लेकर सदर अंचल के दो राजस्व कर्मचारी शैलेंद्र सिंह अजय कुमार चौधरी को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निलंबित कर दिया है। इस आदेश के बाद दोनों कर्मचारी को सदर सीओ राकेश कुमार ने हल्का कार्यालय से हटा भी दिया है। दोनों एक माह बाद भी अपना प्रभार दूसरे को नहीं सौंपे थे। इस बात को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने डीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था। इसके बाद दोनों को निलंबित करने का आदेश डीएम ने दिया। इस बात की पुष्टि सदर सीओ ने करते हुए कहा कि इससे विकास संबंधी कार्य में दिक्कत रही थी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *