विभूतिपुर प्रखंडकार्यालय में दो कार्यालयों का ताला तोड़कर फाइलों की चोरी

    विभूतिपुर:प्रखंडकार्यालय के प्रांगण स्थित अंचल कार्यालय बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार की रात में चोरों ने ताला तोड़कर बहुमूल्य कागजात एवं कई फाइलों की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में चोरों ने अंचल कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में घुसकर ताला तोड़ कर अालमीरा में रखे बहुमूल्य कागजात की चोरी कर लिया।




    कार्यालय के प्रधान लिपिक महावीर पासवान ने बताया कि उनके चार्ज में पूर्व पदस्थापित परियोजना पदाधिकारी शंकर प्रसाद के समय का बहुमूल्य फाइल था जो नहीं मिल रहा है। अन्य फाइलों की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि इसमें सिर्फ फाइलों की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *