रात के अंधेरे में चुपके से कमला नदी पहुंचे अफसर बालू से भरी 6 बैलगाड़ी जब्त, छह लोग गिरफ्तार

    जयनगर:बारिश और बाढ़ के कारण कमला नदी अपने उफान पर थी तो बालू माफिया भी कहीं नजर नहीं रहे थे। नदी में पानी कम हो गया तो बालू माफियाओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी। इसकी सूचना जैसे ही एसडीओ राघवेंद्र सिंह को लगी उन्होंने बीडीओ सीओ को तड़के तीन बजे इस्लामपुर के पास कमला नदी के घाट पर में छापा मारा। अधिकारियों ने घटनास्थल से रंगे हाथ 6 लोगों को बालू से लदी 6 बैल गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर कमला नदी से बालू खनन कर रहे थे। कुदार के सहारे यह लोग नदी से बालू खनन कर अपनी बैल गाड़ी पर लाद रहे थे।




    पांच बैल गाड़ी बालू से लद चुकी थी। 6ठीं गाड़ी को बालू से लदा जा रहा था, तभी अधिकारी मौके पर पहुंचकर सभी धर दबोचा। अधिकारियों पुलिस की भनक लगते ही बालू माफिया भागने का प्रयास किया लेकिन एक नहीं चली। वहीं घटना के बाद से बालू के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बालू रात के अंधेरे का फायदा उठाकर रात में बालू का अवैध खनन करते थे। और रात में ही सप्लाई कर देते थे।
    इन आरोपियों को भेजा जेल
    कमलानदी से अवैध रूप से बालू खनन करने वाले गिरफ्तार 6 धंधेबाजों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी राजन मंडल, रामू साह, मो. राजू साफी, मो. यूनुस साफी, सरोज यादव राजू पासवान है। छापेमारी टीम में बीडीओ सुधीर कुमार, सीओ उपेंद्र प्रसाद, पैंथर पुलिस शैलेश कुमार, अमित गुप्त समेत अन्य पुलिस कर्मी थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *