परिजनों ने शव को थाने के सामने रख किया हंगामा

    लदनिया:सीमावर्तीलदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत लछमिणियां पंचायत के मलिया टोल निवासी उपेंद्र दास की तीन माह बाद बुधवार को डीएमसीएच दरभंगा में हुई उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके शव के साथ थाना परिसर में हंगामा किया।




    परिजन राजकुमार दास, राजेंद्र दास समेत सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पुरुष महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। उल्लेखनीय है कि तीन माह पूर्व मुख्य बाजार लदनिया से लौकहा जाने वाले एनएच संख्या 104 में त्रिशूला पुल के समीप दुकान चला रहे उपेंद्र दास को दो युवक शंभु मंडल संजय मंडल ने बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर लिया था। इसमें मुख्य अभियुक्त शंभु मंडल को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। घायल उपेंद्र दास की डीएमसीएच में उपचार चल रहा था। बीडीओ लदनिया नवल किशोर ठाकुर ने शव को तुरंत दाह संस्कार कराए जाने को लेकर कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए दिए।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *