मवेशी चराने से मना करने पर उप मुखिया के पिता की पीट-पीट कर हत्या

    कटरा:कद्दू धान के खेत में पशु चराने से मना करने पर बंधपुरा नयाटोला के एक वृद्ध मो. खलील की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वृद्ध को लात-मुक्का लाठी से पीटा। वृद्ध के पुत्र मो. कादिर उर्फ रूमी उपमुखिया हैं। 5 घंटे की मशक्कत के बाद कटरा पुलिस ने शव को कब्जा में लिया। पुलिस ने उजाले कुरैशी, सूफियान कुरैशी, लाल कुरैशी, नर्गिस खातून, अख्तरी खातून, मीना कुरैशी समेत 30 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।




    पुलिस ने पांच लोगों शाहिद कुरैशी, शकीला खातून, सद्दाम कुरैशी, लड्डू भाभी रिजवाना खातून को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात तक कटरा पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही थी। घटना को लेकर गांव में तनाव है। बंधपुरा पंचायत के उपमुखिया मो. कादिर उर्फ मो. रूमी के पिता मो. खलील (60) गुरुवार शाम 4:30 बजे खेत में फसल देखने गए। कद्दू धान की फसल में आधा दर्जन मवेशी को चराने पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी पर गांव के ही उजाले कुरैशी एवं उसके परिजन आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोपी के घर भर के लोग वृद्ध पर टूट पड़े। लात-मुक्का लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। कटरा के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह एवं कटरा थानाध्यक्ष रतन कुमार यादव सैप जवानों पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। रात 9 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *