हरलाखीप्रखंड के अंतर्गत खिरहर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टोला में एक घर से खिरहर पुलिस ने 387 बोतल नेपाली शराब जब्त किया। हालांकि शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। खिरहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर टोल निवासी गंगाराम मुखिया नेपाल से शराब लाकर अपने घर पर बेचने का काम करता है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ जगह पर छापेमारी कर 387 बोतल देसी विदेशी शराब जब्त की है। छापेमारी के दौरान कारोबारी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी गंगाराम मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज की है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


