द्वालख में कोसी नदी में नहाने गए 17 साल के किशोर की डूबने से मौत

    मधेपुर(मधुबनी) :प्रखंडके द्वालख पंचायत अन्तर्गत कोसी दियारा क्षेत्र के बड़ाराही गांव में सोमवार शाम कोसी की शाखा नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। उसकी पहचान बड़ाराही गांव निवासी जीतेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र गुरुशरण यादव के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना उस समय हुई जब वो नदी में अपने कुछ साथियों के साथ स्नान कर रहा था।




    अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद देर शाम नदी से शव बरामद किया। घटना की पुष्टि भेजा थानाध्यक्ष अंजेश कुमार, मधेपुर सीओ अशोक कुमार सिन्हा पंचायत की मुखिया जगमाया देवी ने की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बार-बार आग्रह किया गया लेकिन वह लोग तैयार नहीं हुए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं सीओ ने बताया कि उसके पिता द्वारा आवेदन दिया गया है। जिस पर हल्का कर्मचारी से जांच प्रतिवेदन की मांग की गई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *