डॉ. शिवलोचन बने दरभंगा संस्कृत विवि के कुलसचिव

    दरभंगा:राज भवन सचिवालय से जारी आदेश पर डॉ. शिवलोचन झा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव बनाए गए हैं। शनिवार को राजभवन का आदेश प्राप्त होने पर डॉ. झा ने कुलसचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। राजभवन से जारी पत्र के अनुसार डॉ. झा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कुलसचिव पद के निर्वहन की जिम्मेदारी सौैंपी गई है। वहीं विश्वविद्यालय से भी इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. झा फिलहाल विवि में सीसीडीसी के पद पर प्रतिनियुक्त हैं और मधुबनी के दीप स्थित लक्ष्मी मिथिला संस्कृत कॉलेज के प्रधानाचार्य भी हैं।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *