पुत्र को डूबने से बचाने में पिता की भी गई जान

    मनीगाछी:शनिवार को राजे लीलाबाबू टोल में डूबने से बाप-बेटे की मौत हो गई। बेटे को बचाने के दौरान बाप की मौत से पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों ने दोनों की लाश को नदी से निकाला। जानकारी के अनुसार पैंतीस वर्षीय संजय राम उनके पांच वर्षीय पुत्र दिलखुश राम घर से महज सौ मीटर की दूरी पर जीवछ नदी के जमुनिया धार में डूब गए। बाद में ग्रामीणों ने दोनों की लाश को निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि अपने बच्चे को डूबने से बचाने के दौरान वे खुद भी पानी के तेज बहाव के कारण डूब गए। संजय अपने बच्चे को जमुनिया धार के बगल में बच्चे को बैठाकर खुद शौच करने चला गया। इस बीच बच्चा पानी में चला गया। जब तक वह अपने पुत्र को बचाने पहुंचा तब तक वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख संजय भी पानी में उतर गया और दोनाें डूब गए।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *