पीड़ितों की सूची बनाने पहुंचे कर्मियों को बनाया बंधक

    हथौड़ी :नरमापंचायत में बाढ़ पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया। बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाने पहुंचे चार शिक्षक, कर्मचारी भूषण झा, पंचायत सचिव बच्चू सिंह एवं मुखिया पति उपेंद्र सिंह को पंचायत भवन में लाकर बंद कर दिया। पांच घंटे से भी अधिक समय तक सभी बंधक बने रहे।
    समझाने आई पुलिस भी आक्रोश देख पीछे हट गई। आक्राेशितों का कहना था कि स्थानीय मुखिया द्वारा कई रोज पूर्व बाढ़ प्रभावितों की सूची सौंपी गई, लेकिन अब तक राहत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। बंधक बने सभी रविवार को पंचायत के वार्ड 6 में नई सूची बनाने पहुंचे और कहने लगे कि जिसके घर में पानी होगा वैसे लोगों की सूची बनाई जाएगी। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। चार घंटे बाद सीओ सतीश कुमार नरमा पंचायत भवन पहुंचे जहां लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने पीड़ितों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया, तब सभी शांत हुए। बंधक बने लोगों काे छोड़ा।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *