सरकारी कार्यालयों में जलजमाव से परेशानी

    फुलपरास:लगातारहो रही वर्षा से उत्पन्न जलजमाव ने यहां जलनिकासी की सरकारी व्यवस्था के प्रति अधिकारिक असंवेदनशीलता की पोल खोल कर रख दी है। अनुमंडल मुख्यालय में जलनिकासी के लिए आज तक यहां कोई मुकम्मल व्यवस्था हो नहीं पायी है। मुख्य सड़क के दोनों ओर की दुकानें हो अथवा रिहायशी इलाके, सरकारी कार्यालय हो या सड़कें, जल जमाव के कारण सारे जगहों पर परेशानी है। अनुमंडल मुख्यालय का अंचल स्तरीय फुलपरास थाना, अल्प शक्ति दूरदर्शन प्रसारण केंद्र,अनुमंडलीय अस्पताल, फुलपरास से लेकर बाजार के दुकानों के आगे जमा पानी के कारण लोगों का बुरा हाल है। सरिस्ता से लेकर अंचल निरीक्षक के कार्यालय तक के कर्मी पानी में बैठकर कार्यों के निष्पादन को मजबूर दिख रहे हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के परिसर से जल बहाव की एक अलग समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के चारों ओर जल बहाव के रास्ते के अतिक्रमण को लेकर उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *