क्षतिग्रस्त सड़कों की अभी तक नहीं हो सकी मरम्मत

    लखनौर| बाढ़से क्षतिग्रस्त सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं होने से प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांव में आवागमन बाधित है। टूटी सड़कों पर पानी जमा हुआ है। पंचायत समिति की बैठक में भी यह मुद्दा जोर-शोर से पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया था लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी का कहना था कि क्षतिग्रस्त सड़क की फोटोग्राफी कराई जा रही है, जिसके बाद तेजी से मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। लखनौर प्रखंड के उत्तरी सीमा पर अदलपुर में नई कॉलोनी के लगभग बीस घरों की स्थिति नारकीय बानी हुई है। मनरेगा से बना रास्ता पानी में पूरी तरह टूट गया है जिससे बच्चों का घर से निकलना मुश्किल है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *