दरभंगा:दिल्ली मोड़ स्थित मखाना अनुसंधान केंद्र में शुक्रवार को सदर एसडीओ डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह,एसडीपीओ दिलनवाज अहमद विभिन्न पंचायत के मुखिया के साथ बैठक करते हुए अधिकारियों ने चार सितंबर को प्रस्तावित मुखिया संघ के आंदोलन को वापस लेने की मांग की लेकिन संघ ने इसका बहिष्कार करते हुए आंदोलन पर रहने का एलान किया। दोनों ओर से आपसी सहमति नहीं बनने की वजह से बाद में बैठक को स्थगित कर दिया गया। इधर,बैठक में मौजूद मुखियों ने कहा कि बाढ़ की समस्या से सभी लोग ग्रसित हैं। सभी को राहत सहायता चाहिए लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से बैठक स्थगित कर दिया गया। इसके खिलाफ मुखिया संघ ने चार सितंबर को प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
वहीं,सदर एसडीओ एसडीपीओ ने बताया कि बाढ़ में जिन लोगों के घर में पानी गया है उनके साथ न्याय होगा। बैठक में सदर बीडीओ गंगासागर सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष इरशाद आलम, उपमुखिया विजय पासवान, राजकुमार दास, राम प्रसाद, केदार साह, अशोक यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


