जिला को बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाए:-अखिल भारतीय किसान सभा

    लहेरियासराय :अखिल भारतीय किसान सभा के जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को धरना स्थल पर जिला किसान सभा के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में धरना दिया गया। बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष रामकुमार झा ने बाढ़ बिजली संकट के स्थाई समाधान के लिए संघर्ष करने पर बल दिया। बाढ़ राहत में सरकारी अपेक्षा नीति की आलोचना की।




    भाकपा के जिला सचिव नारायण झा ने बाढ़ राहत में जिला प्रशासन के द्वारा अपेक्षा नीति की निंदा करते हुए संघर्ष तेज करने को कहा है। साथ ही वक्ताओं ने दरभंगा जिला को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की, बाढ़ पीड़ितों को राहत, किसानों को फसल के क्षतिपूर्ति का मुआवजा की मांग की है।
    मौके पर राम नरेश राय, जीवछ पंडित, शत्रुघ्न झा, राजेंद्र मिश्र, विश्वनाथ मिश्र, आशुतोष मिश्र, महेंद्र साहु, रोहित महतो, विद्या देवी, श्यामा देवी, पंकज चौधरी, चंद्रेश्वर सिंह रामनाथ पासवान मौजूद थे।
    डीएम के समक्ष प्रदर्शन करते किसान सभा के सदस्य।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *