बिथान के गंगौली में दो पक्षों के बीच तनाव, 4 थानों की पुलिस कर रही कैंप

    बिथान/हसनपुर:बिथानथाना क्षेत्र की मरथुआ पंचायत के गंगौली गांव में भूमि विवाद में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष की तरफ से गांव के किसानों अपनी पुस्तैनी भूमि पर अपना दावा ठोक रहे हैं। वहीं गांव के ही पर्चाधारी लोग उस भूमि पर अपना दखल करना चाह रहे हैं। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना तूल ले लिया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पक्ष के दो दो लोगों को बंधक बना लिया। इस घटना से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया।




    घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष शेखर सिंह मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रयास असफल रहा। मामला बिगड़ता देख बुधवार की सुबह एसडीपीओ अजित कुमार, एसडीओ कुंदन कुमार, इंस्पेक्टर ब्रजेश नंदन मेहता सहित हसनपुर, रोसड़ा सिंघिया पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। एसडीपीओ एसडीओ के नेतृत्व में थाना परिसर में महापंचायत बुलाकर दोनों पक्षों से राय मशविरा कर समझौता कराया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि स्थित शांतिपूर्ण है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *