विद्युत विभाग ने काटे 450 कनेक्शन 250 लोगों ने जमा कराया बिजली बिल

    समस्तीपुर:बिजलीविभाग ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर बिजली कनेक्शन काट रही है। बिजली बिल जमा नहीं कराने वाले 18 सौ उपभोक्ताओं में से 450 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे अभी तक काटे जा चुके है।




    इस सख्ती का नतीजा है कि 250 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान कर दिया है। वहीं टाउन वन और टाउन टू में विभाग की ओर से 18 सदस्यों की टीम गठित की गई है। वन और टू में दो-दो टीम गठित की गई है। जो बाकायदा क्षेत्र में बकाएदारों को चिह्नित कर उनका कनेक्शन काट रही है। बताया जाता है कि विभाग की ओर से शहरी क्षेत्रों में रिक्शा से बिल का निर्धारित अवधि में बिल भुगतान करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही लोगों को एक महीने के अंदर बिजली बिल का भुगतान करने के लिए जागरूक करने के साथ ही प्रेरित किया जा रहा है। मगर बकाएदारों पर इसका कोई विशेष असर नहीं पड़ रहा है। जिसके बाद विभाग ने टीम गठित कर कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। इस सख्ती के बाद कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली का भुगतान करना शुरू कर दिया है। विभाग की मानें तो अब उपभोक्ताओं को हर महीने बिल का भुगतान करना होगा, नहीं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। हेड क्वार्टर के आदेश के बाद हर हाल में हर महीने उपभोक्ताओं को अपना बिल जमा कराना होगा, नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *