करंट की चपेट में आने से चार मजदूर झुलसे

    बिस्फी | बिस्फीथाना क्षेत्र के नूरचक पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में पोल गाड़ने के क्रम में ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर स्थानीय लोगो ने उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्फी लाया जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार राज्य ग्रामीण विद्युत योजना के तहत नूरचक पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में पोल गाड़ने की प्रक्रिया चल रही थी। कार्यस्थल से सटे कुछ ही दूरी पर से ग्यारह हजार वोल्ट कि लाईन गुजरा हुआ है। जिससे धारा प्रवाहित हो रहा था। उसी जगह पर मजदूर लोग पोल खड़ा कर रहे थे। पोल खड़ा करने के क्रम में पोल धारा प्रवाहित ग्यारह हजार की तार से सट गया। जिसमे कार्यरत सात में से चार मजदूर विद्युत के चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *