अगस्त माह तक के भुगतान का लिया फैसला

    झंझारपुर:झंझारपुरअनुमंडल अस्पताल सभागार में रोगी कल्याण समिति की एक बैठक अस्पताल के डीएस केकेपी मंहथा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व लिये गये प्रस्ताव की संपुष्टि की गयी। वहीं इस बैठक में संविदा आधारित चिकित्सक, कर्मी एवं ममता कार्यकर्ता के अगस्त माह तक का भुगतान करने का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही आउटसोर्स रखे गये जेनरेटर, पथ्य, साफ सफाई एवं कपड़ा धुलाई करने वाले का भी भुगतान करने का प्रस्ताव लिया गया है। फायर सर्विस सिलिंडर रिफिलिंग में किये गये खर्च का भी अनुमोदन करने का प्रस्ताव आया है। इसके अलावे दवा मद का भुगतान करने, रोगी कल्याण समिति द्वारा परिचालित वाहन इंधन एवं मरमति का भी प्रस्ताव लिया गया है। बैठक में नगर अध्यक्ष उषा देवी, डा. बी. के. लाल, कृष्ण कुमार झा अमर जी, चंद्रकांत सिंह, श्याम नारायण भंडारी, अस्पताल प्रबंधक सह लेखापाल श्याम चंद्र भंडारी, विश्वमोहन झा आदि शामिल थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *