Bankipur Bypoll Result: बांकीपुर में पलटते रुझान! जनसुराज कार्यालय में जश्न, बीजेपी दफ्तर में फीकी पड़ने लगी लड्डुओं की मिठास

Bankipur Bypoll Result: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती राउंड में बढ़त मिलने के बाद जनसुराज कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने संभावित जीत के बाद धन्यवाद यात्रा की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा के लंबे समय से माने जाने वाले गढ़ में बढ़त मिलने से जनसुराज खेमे में उत्साह का माहौल है। शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने के बाद जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया कि “जीत हो चुकी है, अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।” इसके बाद वह मतगणना स्थल से बाहर निकल गए।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *