अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, हटाई गईं दुकानें

    ताजपुर:ताजपुरबाजार के मुख्य सड़कों के किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर अपना कारोबार करने वालों पर स्थानीय अंचल प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर जमीन सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया।




    बताया जाता है कि ताजपुर बाजार का अस्पताल चौक, कोल्ड स्टोर चौक, नीम चौक, थाना चौक, ब्लॉक रोड, गुदरी, राजधानी रोड के किनारे सड़क की जमीन को छोटे-छोटे दुकानदारों कारोबारियों ने अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण के कारण आम जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अंचल प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को बार-बार सड़क जमीन खाली करने का नोटिस दिया जाता रहा है। अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वेच्छा से खाली नहीं करने पर प्रशासन को उनके ऊपर डंडा चलाया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार, सीओ रामेश्वर राम बीडीओ चंद्रगुप्त बैठा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जेसीबी का प्रयोग कर खाली कराया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *