कुढ़नी | थानाक्षेत्र के पदमौल हाट में रविवार को दो पक्षों में हिंसक झड़प में 11 लोग जख्मी हो गए। इस दौरान दो चक्र गोलीबारी भी हुई। घायलों को एसकेएमसीएच पीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया गया कि 23 जुलाई को संजय सहनी की दुकान में लूटपाट मारपीट हुई थी। इस घटना में गवाह कंबल सहनी थे। रविवार की देर शाम पदमौल हाट पर कुछ लोग घेर कर कंबल की पिटाई करने लगे। बचाने पहुंचे चार काे दूसरे पक्ष ने घेर लिया और रंजीत सहनी के कनपट्टी में चाकू से वार कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों में जम कर मारपीट हुई। गंभीर स्थिति में कंबल सहनी, हरमोहन सहनी, फुला देवी, रंजीत सहनी एवं रामराज सहनी का इलाज एसकेएमसीएच जबकि दूसरे पक्ष के घायल जमींदार सहनी, जगदीश सहनी, ओमप्रकाश, विशाल कुमार, शियानंदन सहनी एवं कांति कुमारी का इलाज पीएचसी में हो रहा है। थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


