मुजफ्फरपुर/ बोचहां :मुजफ्फरपुर-दरभंगाहाईवे पर सक्रिय अंतरजिला बाइकर्स गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बोचहां के मुरादपुर ओवरब्रिज पर बीती रात गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो बाइक तीन पिस्तौल बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों ने अहियापुर, कांटी और बोचहां में लूट की सात घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के आधार पर छापेमारी की जा रही है। एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि बीती रात बोचहां थाना के मुरादपुर ओवरब्रिज के निकट अपराधियों के पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसपी पूर्वी मुत्तफिक अहमद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और छापेमारी में सिंटू कुमार उर्फ राहुल अजीत कुमार मदरना वैशाली, ज्योति कुमार हसनपुर वैशाली, शैलेश कुमार सचिन कुमार भटौनी थाना सरैया मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया। जिनके पास से तीन देशी पिस्तौल, 5 गोली, 7 मोबाइल सेट, अपाचे पैशन-प्रो मोटर साइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तारी के समय दो लोगों ने अपने हथियार पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिए। छापेमारी टीम में डीएसपी के साथ बोचहां थाना अध्यक्ष धनंजय शर्मा, जमादार प्रभु दयाल सिंह केपी राय शामिल थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


