गायघाट | मुजफ्फरपुर- दरभंगा एनएच-57 के जारंग चौक के समीप अलस्सुबह पुलिस ने एक शराब तस्कर समेत चार को एक बोतल शराब 2 लाख 94 हजार रुपए समेत कार बाइक ऑटो के साथ गिरफ्तार किया। अनि प्रेम शंकर यादव के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस ने शक के आधार पर एक कार को रोका। पुलिस ने जब संघन जांच कि तो गाड़ी से शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि इनकी पहचान कटरा थाना क्षेत्र के धनौर निवासी सोनू मिश्रा, सुखराम महतो, मिथिलेश महतो कोपी निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। सोनू मिश्रा मिथिलेश महतो शराब की तस्करी में जेल जा चुके हैं।
बोचहां से 25 बोतल शराब बरामद
शर्फुद्दीनपुरगुदरी बाजार से पुलिस ने 25 बोतल शराब बरामद किया है, जबकि पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार हो गया है। पुलिस ने चंदन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि तस्कर को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी जारी है। वहीं पता चला है कि गुदरी बाजार में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर बेची जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


