पंडौल|अंचलाधिकारी राजीवरंजन बीडीओ विभू विवेक ने प्रखंड के सभी इन्दिरा आवास सहायक, विकास मित्र पंचायत सचिवों संग एक विशेष बैठक टीपीसी भवन में करते हुए टीम गठित किया। जिसके अनुसार प्रत्येक पंचायत में तीन सदस्यों की टोली बनाई गई है। जिसमें पंचायत के विकास मित्र, पंचायत सेवक इन्दिरा आवास सहायक हैं। इन टीमों का काम है की वे अपने-अपने पंचायतों में अतिवृष्टी के कारण क्षतिग्रस्त घरों की जांच कर उसके गृहस्वामी के संग जीओ टैग तकनीक से फोटो खींच कर प्रखंड आपदा विभाग को रिपोर्ट करेे कि उक्त परिवार का घर कितना क्षतिग्रस्त है। सैकड़ों लोगों की आवासीय झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


