जयनगर|अमृतसर-जयनगर केबीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रेन का परिचालन कब से शुरू हो पाएगा, इसकी स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्टेशन अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि शहीद को दो दिनों के लिए बंद किया गया है। सोमवार की स्थिति का पता रविवार को ही चल पाएगा। ट्रेन के परिचालन का समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होता है। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने के बाद भड़की हिंसा को लेकर शहीद ट्रेन को तत्काल रद्द की गई है।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम