मीनापुर रोड में दबाव कम तो पूसा रोड में बढ़ रहा पानी

    मुजफ्फरपुर:मीनापुर-शिवहरसहित मीनापुर के बाकी रोड पर शुक्रवार को 6 इंच तक पानी के स्तर में कमी आई है, जबकि मुजफ्फरपुर-पूसा रोड में पानी का दबाव बढ़ रहा है। यहां 13 किमी की दूरी में दो से पांच फीट तक पानी पहुंच गया है। पथ निर्माण के पदाधिकारियों ने दोनों मुख्य सड़कों का जायजा लिया। पथ निर्माण डिविजन-1 के कार्यपालक अभियंता ब्रज किशोर प्रसाद ने बताया कि पूसा रोड पर स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा। मुजफ्फरपुर-पूसा रोड के छठें किमी से 15 किमी तक रोड पर दो से पांच फीट तक पानी है, जो सड़क के बाएं से दाएं निकल रहा है। इसके विपरीत 16वें से 18वें किमी में पानी दाएं से बाएं निकल रहा है। रोड को बचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, पथ निर्माण विभाग डिविजन-2 के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार आजाद ने बताया कि मीनापुर-शिवहर, मीनापुर-टेंगराहा, मीनापुर-बेलसंड राजेपुर-करचौलिया रोड पर पानी का दबाव करीब 6 इंच कम हुआ है। शनिवार की रात तक स्थिति में और सुधार होने की संभावना है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *