बूढ़ी गंडक के जलस्तर में कमी, बागमती उफान पर

    मुजफ्फरपुर:बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में कमी के बीच शुक्रवार को बागमती नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़ गया। बांध मरम्मत नहीं होने के कारण एक बार फिर औराई प्रखंड के विभिन्न गांव में बाढ़ का पानी फैल गया। हालांकि, दोपहर बाद बागमती स्थिर हो गई। बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में शुक्रवार को 10 सेमी की कमी आने के बावजूद फिलहाल यह खतरे के निशान से 1.07 मीटर अधिक है। उधर, शहरी क्षेत्र के रामबाग चौड़ी, शास्त्री नगर, दुर्गापुरी, फैज कॉलोनी, बीएमपी-6 कॉलोनी, सर सैयद कॉलोनी मुशहरी प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। धीरनपट्टी के रास्ते बेला औद्योगिक क्षेत्र के पिछले हिस्से तक पानी पहुंच गया है। तिरहुत नहर में कटाव के बाद मुरौल सकरा प्रखंड की ओर तेजी से पानी फैल रहा है। जिले के 10 प्रखंडों के 423 गांवों की 8.69 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित है। वहीं, दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को भी शुरू नहीं हुआ। उधर, शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें मुजफ्फरपुर में 6, दरभंगा में 3, समस्तीपुर मोतिहारी में 1-1 शामिल हैं। मधुबनी, बगहा, बेतिया सीतामढ़ी में जनजीवन कुछ सामान्य हुआ है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *