सिंहवाड़ा :सिंहवाड़ा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुरेश दुबे को एसएसपी ने शुक्रवार की शाम निलंबित कर दिया है। सुरेश दुबे के खिलाफ एक आवेदक ने पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर कथित दौड़ाने और मनमानी की शिकायत एसएसपी को मिला था। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कमतौल पुलिस सर्किल के इंस्पेक्टर अजय कुमार झा से मामले की जांच कराने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है। इससे पूर्व एसएसपी ने पासपोर्ट सत्यापन को लेकर क्राइम मीटिंग में भी सभी थानेदार ओपी अध्यक्षों को हिदायत दी थी। इससे बाद दो दिनों पूर्व चौदह थानाध्यक्ष और दो ओपी अध्यक्ष से विभागीय कार्रवाई के साथ ही सत्यापन में देरी करने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


