कांटी के अकुराहां निवासी टुनटुन चौधरी का अपहृत पुत्र एलकेजी के छात्र कृष राज को गुरुवार की देर रात बरामद कर लिया गया। इसके पिता से 10 लाख रुपये फिरौती मांगे जाने के बाद बच्चे की सकुशल बरामदगी पुलिस के लिए चुनौती बन थी। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल जाने के दौरान बच्चे को उठा लिया था।
बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम टावर लोकेशन के आधार पर लगातार हथौड़ी-मीनापुर इलाके में छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने अकुरांहा एक युवक दिन में हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी थी। एसएसपी विवेक कुमार ने बच्चे की बरामदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बच्चे उसके परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


