डॉ. अब्दुल रब अंसारी बनाए गए एलएस कॉलेज के नए परीक्षा नियंत्रक

    मुजफ्फरपुर :डॉ.अब्दुल रब अंसारी एलएस कॉलेज के नए परीक्षा नियंत्रक बनाए गए हैं। गुरुवार को कॉलेज प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। यह जानकारी एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उपेंद्र कुंवर ने दी। उन्होंने बताया कि हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. अब्दुल रब अंसारी को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। वहीं, मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. संजय कुमार परीक्षा कार्यों में उन्हें सहयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के रूप में डॉ. ओपी रमण के कार्यभार संभालने के बाद से एलएस कॉलेज में परीक्षा नियंत्रक का पद खाली था




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *