मुजफ्फरपुर | शहरमें सक्रिय चोर गिरोह के 6 शातिरों को पुलिस ने 10 लाख रुपए के गहने के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन बदमाश चोरी का गहना बेचने शहर पहुंचे थे। ऑटो की तलाशी के दौरान तीनों के पास से गहने मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद तीन और लोगों को अहियापुर इलाके से पकड़ा गया। इस गिरोह ने शहर में आधा दर्जन बड़ी चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। कई थानों की पुलिस इन चोरों से हुई पूछताछ के आधार पर छापेमारी कर रही है। चोरों ने पुलिस को बताया है कि मोहल्ले में कोई घर खाली होता है तो उसकी सूचना गिरोह तक पहुंच जाती है। हर मोहल्ले के स्मैकियर, नशेड़ी ऐसे घरों की सूचना गिरोह तक पहुंचाते हैं। चोरी के अगले दिन ही गहने की बिक्री हो जाती है। चोरी के गहने खरीदने वाले कई दुकानदार गिरोह के संपर्क में हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


