मधुबनी:जिले की बाढ़ प्रभावित बिस्फी, बेनीपट्टी, बासोपट्टी, मधवापुर, मधेपुर लौकही प्रखंड के गांवों में लार्वी साइडल टेमिफोस का छिड़काव किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में सिविल सर्जन को आदेश जारी कर दिया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद नालियों गढ्डों में जल-जमाव होता है। जिससे मच्छर जनित रोग फेलने की आशंका बनी रहती है। जिला के लिए राज्य सरकार द्वारा दवा मद में उपलब्ध कराई गई राशि से टेमिफोस की खरीद की जाएगी।
एक चक्र छिड़काव के बाद दूसरा चक्र छिड़काव किया जाएगा। दोनों चक्रों के लिए टेमिफोस की खरीद का आदेश दिया गया है। छिड़काव का माॅनिटरिंग संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे इसकी सूचना प्रतिदिन जिला को देंगे। फाइलेरिया निरीक्षक अमर झा, फाइलेरिया नियंत्रण इकाई मधुबनी और फाइलेरिया निरीक्षक झंझारपुर विभाग विभाष चंद्र झा की प्रतिनियुक्ति आपदा प्रबंधन कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में की गई थी। टेमिफोस छिड़काव के कारण इन्हें फाइलेरिया कार्यालय बुला लिया गया है। उनकी जगह एसीएमओ के लिपिक रंजीत कुमार और सदर अस्पताल के लिपिक मनोज कुमार की प्रतिनियुक्ति आपदा प्रबंधन में अगले आदेश तक के लिए कर दी गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


