राजनगर:थानापुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछा कर टाउन थाना क्षेत्र के नोनियां टोली(जेपी कॉलोनी) निवासी अपराधी राजाराम मंडल को कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तारी कर लिया है। उक्त गिरफ्तारी बुधवार को की गई है। थाना क्षेत्र के रांटी बाबू साहब ड्योढ़ी के पास 12 अगस्त को महाकांत यादव के घर से 1090 लीटर विदेशी शराब की जब्ती के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। हिरासत में लिए गए अपराधी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस मामले के संबंध में थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि राजाराम मंडल शराब सप्लाई के काम में सब डीलर का काम करता है।
राजाराम मंडल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में 2015 में घटी डकैती की घटना का अभियुक्त है। वह बाइक चोरी, गांजा तस्करी डकैती जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहा है। थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह के अनुसार राजाराम मंडल ने पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उससे मिले सुराग के आधार पर इस कांड से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी होगी। थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी में अनि रामाशीष यादव समेत पुलिस बल शामिल थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


