हवा टंकी फटने से दुकानदार का पांव कटकर हुआ अलग

    झंझारपुर|झंझारपुर अनुमंडलक्षेत्र में तीन अलग-अलग गांव में हुई मारपीट की घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल है। इन सभी घायलों का इलाज झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दुखी मुखिया की पत्नी शीला देवी, भारती कुमारी, राखी कुमारी, लाली कुमारी, कारी मुखिया के पत्नी शीला देवी और पुत्री आरती कुमारी शामिल हैं। वहीं लखनौर प्रखंड जगदर गांव में हुई मारपीट की घटना में महेंद्र ठाकुर की पत्नी अमरीका देवी पुत्री नीतू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें नीतू की हालत गंभीर रहने के कारण डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जबकि झंझारपुर आरएसएस शिविर के वेरमा गांव में मारपीट की घटना में रतन लाल महतो की पत्नी लीलावती देवी घायल हो गई। इसका भी इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *