लहेरियासराय | बाढ़से पीड़ितों परिवारों के बीच ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल कई शिक्षण संस्थानों ने अभियान चलाकर राहत वितरण का कार्य शुरु कर दिया है। इस अभियान में उनका साथ हर वर्ग के लोग दे रहे हैं। कॉमर्स प्वाइंट, गलोसी इंग्लिश स्टडी सर्किल, इंग्लिश कोचिंग ठाकुर क्लासेस ऑफ मैथमेटिक्स के संयुक्त बैनर एनएच 57 पर बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच मंगलवार को तैयार भोजन वितरित किया गया। कई स्वयंसेवी संस्थानों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पीड़ित मानवता की सेवा को हाथ बंटाया। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से प्रभावितों के बीच खाने-पीने की अलग से व्यवस्था की गई थी। मौके पर अमरनाथ साह, संतोष कुमार, डीएल यादव, डॉ. एस पांडेय, एस के ठाकुर सहायकों में प्रभात कुमार, राजू कुमार पीड़ितों को भोजन कराया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


