बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने को टीम गठित, मिला प्रशिक्षण

    कुशेश्वरस्थान :बीडीओविवेक रंजन सीओ कृष्ण कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने के लिए गठित टीम के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सीओ ने पंचायतवार गठित टीम के सदस्यों को कई जानकारियों से अवगत कराया। इससे पूर्व बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने में पूर्व मुखिया, पंचायत चुनाव में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मुखिया प्रत्याशी, वार्ड सदस्य कई राजनीतिक दलों की सहभागिता के बारे में सदस्यों को जानकारी दी।




    बीडीओ ने ईमानदारी पूर्वक जनप्रतिनिधियों की सर्वसम्मति सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश सदस्यों को दिया गया। सर्वेक्षण करने वाले टीम में पंचायत सचिव, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक सहित बीआरसी मनरेगा के कर्मचारी शामिल हैं। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. वाणिष झा, आपूर्ति पदाधिकारी शिवधारी प्रसाद साहु, पशुपालक अधिकारी दिलीप कुमार, एमडीएम प्रभारी संजय चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *